चीन ने अपनाया नया फिल्म उद्योग कानून

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति के द्विमासिक सत्र में अपनाए गए इस कानून के अनुसार, फिल्म वितरकों और सिनेमाघरों की सारी अवैध कमाई जब्त की जाएगी और अगर उन्होंने गलत टिकट बिक्री के आंकड़े दर्शाए, तो उन पर 500,000 युआन (73,800 अमेरिकी डॉलर) का जुर्माना लगेगा।

इन कंपनियों की अवैध कमाई अगर 500,000 युआन से अधिक हुई, तो इस पर लगने वाला जुर्माना इस अवैध कमाई का पांच गुना होगा। नए नियम के तहत गंभीर मामलों में उनका व्यवसाय प्रमाण पत्र रद्द किया जा सकता है और यह उनके संचालन को भी निलंबित कर सकता है।

यह विश्व की दूसरी सबसे बड़े फिल्म बाजार चीन में अपने आप में एक नया कानून है और इसे एक मार्च, 2017 से लागू किया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493