अमेरिकी राजस्व विभाग के बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, चीन ने सितंबर में अपनी हिस्सेदारी घटा कर 28.1 अरब डॉलर कर दी है, जिसके बाद इसकी कुल हिस्सेदारी घटकर 1157 अरब डॉलर हो गई है। चीन ने लगातार चार महीने इसमें कटौती की है।
अमेरिकी ऋण में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदारी जापान की है। जापान ने भी सितंबर में अपनी हिस्सेदारी 7.6 अरब डॉलर घटाकर 1136.4 अरब डॉलर कर दी है।
सितंबर के अंत तक अमेरिकी ट्रेजरी सिक्युरिटीज में विदेशी हिस्सेदारी अगस्त में 6196.4 अरब डॉलर से घटकर 6154.7 अरब डॉलर हो गई है।
dharmpath.com dharmpath