चीन ने उत्तर कोरिया के उपग्रह प्रक्षेपण की निंदा की (लीड-1)

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की निरंतर चेतावनी के बावजूद उत्तर कोरिया बैलिस्टिक मिसाइल प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर रहा है।

उत्तर कोरिया के समाचार चैनल केसीएनए के मुताबिक, “उत्तर कोरिया एयरोस्पेस विकास प्राधिकरण के वैज्ञानिक एवं तकनीशियन राष्ट्रीय अंतरिक्ष विकास के लिए पंचवर्षीय कार्यक्रम योजना 2016 के तहत नवनिर्मित पृथ्वी पर्यवेक्षण उपग्रह क्वांगमयोंगसोंग-4 को पृथ्वी की कक्षा में लाने में सफल रहे हैं।”

दक्षिण कोरिया ने उपग्रह प्रक्षेपण की निंदा करते हुए उत्तर कोरिया पर कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है। अमेरिका ने भी उत्तर कोरिया के इस कदम की निंदा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493