चीन ने उत्तर कोरिया के मिसाइल परीक्षण की निंदा की

बीजिंग, 13 फरवरी (आईएएनएस)। चीन ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण का विरोध किया और संबंधित पक्षों से संयम तथा क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने की अपील की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता जेंग शुनाग ने कहा कि उत्तर कोरिया द्वारा बैलिस्टिक मिसाइल के परीक्षण का चीन विरोध करता है। यह परीक्षण संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि चीन सभी पक्षों से संयम बरतने तथा क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने की अपील करता है।

उत्तर कोरिया ने सोमवार को दावा किया कि उसने सतह से सतह पर मार करने वाली लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल पुकगुकसॉन्ग-2 का सफल परीक्षण किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493