चीन ने की सूखे से जूझ रहे वियतनाम की मदद

हो ची मिन्ह सिटी, 6 अप्रैल (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दक्षिणपूर्वी एशिया की महत्वपूर्ण नदी लांकांग-मेकांग के किनारे बसे देश, जिसमें वियतनाम भी शामिल है, साल 2015 के आखिर से ही एल नीनो के प्रभाव के कारण सूखे का संकट झेल रहे हैं। इन देशों को चीन से मदद मिली है, जिसने नदी में आपात जल आपूर्ति की है।

चीन ने दक्षिण पश्चिम युन्नान प्रांत के जिंगहांग पनबिजली स्टेशन से मेकांग नदी में 15 मार्च को आपात जल आपूर्ति शुरू कर दी, जो 10 अप्रैल तक जारी रहने वाला है। इससे प्रभावित देशों को बड़ी राहत मिली है।

मेकांग नदी में चीन द्वारा छोड़ा गया पानी वियतनाम तक पहुंच चुका है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493