विदेश मंत्री वांग यी ने नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के सालाना सत्र से इतर संवाददाता सम्मेलन में कहा, “शुरुआती चरण में अमेरिका एवं दक्षिण कोरिया के संयुक्त सैन्याभ्यास रद्द करने के एवज में उत्तर कोरिया अपनी परमाणु एवं मिसाइल गतिविधियों को बंद कर दे।”
वांग ने कहा कि इससे विभिन्न पक्षों को सुरक्षा से जुड़े मामलों के असमंजस से बाहर निकलने और वार्ता की मेज पर एक बार फिर बैठने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, “हम एक तरफ कोरियाई द्वीप में परमाणु निरस्त्रीकरण के दोहरे मार्ग का अनुसरण कर सकते हैं और दूसरी तरफ शांति प्रक्रिया तंत्र की स्थापना कर सकते हैं।”
dharmpath.com dharmpath