चीन ने ग्रीस की सीरिजा पार्टी को जीत पर बधाई दी

विदेश मंत्री के प्रवक्ता होंग ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि ग्रीस के साथ संबंधों को चीन बेहद महत्व प्रदान करता है और आदान-प्रदान व सहयोग तथा द्विपक्षीय व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए नए सरकार के साथ काम करने की इच्छा जताता है।

बीते आठ महीनों के दौरान सीरिजा पार्टी को रविवार रात दूसरी जीत मिली है और अपने पूर्व गठबंधन साझेदार इंडिपेंडेंट ग्रीक्स (एएनअईएल) के साथ सत्ता संभालने के लिए तैयार है।

समाचार पत्र ‘विमा’ के मुताबिक, नई सरकार सोमवार दोपहर या मंगलवार सुबह शपथ ग्रहण कर सकती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493