चीन ने जापान की टिप्पणी खारिज की

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा कि विजय दिवस समारोह के आयोजन के पीछे चीन का उद्देश्य अपने इतिहास एवं चीन के क्रांतिकारी शहीदों को याद करना, शांति स्थापित करना एवं बेहतर भविष्य का निर्माण करना है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की-मून ने बीते शुक्रवार को कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वितीय विश्वयुद्ध में चीन के योगदान एवं बलिदान को महत्व देता है। विश्व के लिए यह जरूरी है कि अपने अतीत से सीख ले और बेहतर भविष्य के निर्माण की तरफ प्रयास करें।

हुआ ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय भी फासीवाद विरोधी विश्वयुद्ध की समाप्ति की 70वीं बरसी मना रहा है, इसलिए जापान की टिप्पणियां बेवजह हैं।

उन्होंने कहा, “जापान से हमारा आग्रह है कि अपने सैन्य शासन वाले इतिहास को लेकर ईमानदार एवं उदार रुख अपनाए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493