चीन ने ताइवान के साथ संवाद रोकने की घोषणा की

बीजिंग, 25 जून (आईएएनएस)। चीन की सरकार ने शनिवार को घोषणा की है कि वन चाइना पॉलिसी पर ‘1992 कनसेनसस’ (आम सहमित) को मान्यता देने पर ताइवान के इनकार के बाद ताइवान के साथ संवाद को रोक दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बीजिंग के ताइवान मामलों के कार्यालय की ओर से जारी किए गए बयान के हवाले से बताया कि उनका शुक्रवार को चीन को सौंपे गए 25 ताइवानी नागरिकों के मामले पर ताइवान के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ। इन नागरिकों को कंबोडिया में गिरफ्तार किया गया था।

सिन्हुआ ने ताइवान मामलों के कार्यालय के प्रवक्ता एन फेंगशेन के हवाले से बताया, “क्योंकि 1992 में आम सहमति को ताइवान की ओर से स्वीकार नहीं किया गया है, इसलिए वन चाइना प्रिंसिपल (चीनी सिद्धांत) को दिखाने के लिए यह संयुक्त राजनीतिक निर्णय लिया गया है। क्रॉस ताइवान स्ट्रेट संपर्क और संचार तंत्र को पहले से ही बंद कर दिया गया है।”

चीन और ताइवान के बीच संचार के निलंबन की यह घोषणा साई के पहले अंतर्राष्ट्रीय दौरे के बीच हुई है। साई की शुक्रवार को पनामा, पराग्वे और अमेरिका के लिए अपने दौरे की शुरुआत हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493