राष्ट्रीय मौसम केंद्र (एनएमसी) ने अगले 24 घंटों में गुआंग्डोंग, गुआंग्शी, फुजियान, तिब्बत और युन्नान में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। यहां 50 से 80 मिलीमीटर के बीच बारिश होने का अंदेशा है।
एनएमसी के मुताबिक, इनमें से कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने का अनुमान है।
गौरतलब है कि चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है। इसमें सर्वाधिक खराब मौसम के लिए लाल, उससे कम खराब मौसम के लिए नारंगी, फिर पीला और उसके बाद नीले रंग की चेतावनी जारी की जाती है।
dharmpath.com dharmpath