चीन ने तूफान मूजिगे के लिए चेतावनी का स्तर बढ़ाया

मूजिगे तूफान के चीन के दक्षिणी क्षेत्र में बढ़ने की आशंका है, जिसे देखते हुए चेतावनी का स्तर बढ़ाया गया है।

राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, मूजिगे चीन में साल का 22वां तूफान है। यह शनिवार सुबह दक्षिणी चीन सागर के उत्तरी क्षेत्र में पहुंचा। इसके 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पश्चिमोत्तर की ओर बढ़ने की आशंका है।

तूफान के रविवार दोपहर से पहले चीन के पूर्वोत्तर हेनान प्रांत के तटीय इलाकों में पहुंचने की आशंका है।

तूफान से आगामी दो दिनों में गुआंग्डोंग और हेनान प्रांतों के तटीय इलाकों में आंधी आ सकती है। हेनान और दक्षिण-पश्चिम गुआंग्डोंग के अधिकतर हिस्सों में भारी और लगातार बारिश का भी अनुमान है।

गौरतलब है कि चीन में चार स्तरीय मौसम चेतावनी प्रणाली है, जिसे चार रंगों-लाल, नारंगी, पीले और नीले से निर्धारित किया गया है। सर्वाधिक जोखिम वाली स्थिति के लिए लाल और उसके बाद इसकी तीव्रता के अनुसार क्रमश: नारंगी, पीले और नीले रंग के स्तर की चेतावनी जारी की जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493