दक्षिणी सूडान में चीन के राजदूत मा कियांग ने कहा कि दक्षिणी सूडान को कुल 24 कंटेनरों में लदे चिकित्सकीय उपकरण, आपूर्ति व उपभोक्ता पदार्थ, यूनिफॉर्म व जूते, कंबल व मच्छरदानी, साइकिल, टॉर्च बरसाती तथा बूट, लाउडस्पीकर तथा मोबाइल फोन दिया गया है।
मा ने जुबा में संवाददाताओं से कहा, “इन वस्तुओं का इस्तेमाल ‘बोमा स्वास्थ्य पहल’ के लिए किया जाएगा, जो प्राथमिक स्तर पर आबादी की चिकित्सकीय सेवा की आपात जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित है।”
उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि चीन ने सही समय पर योगदान किया है और दक्षिणी सूडान बिना देर या बर्बादी किए इन वस्तुओं का इस्तेमाल करेगा।”
dharmpath.com dharmpath