जुबा, 14 मई (आईएएनएस)। चीन की सरकार ने दक्षिण सूडान के गृहयुद्ध से विस्थापित लोगों के पुनर्वास में मदद के लिए 20 लाख डॉलर की आवश्यक वस्तुओं का दान किया है ।
जुबा, 14 मई (आईएएनएस)। चीन की सरकार ने दक्षिण सूडान के गृहयुद्ध से विस्थापित लोगों के पुनर्वास में मदद के लिए 20 लाख डॉलर की आवश्यक वस्तुओं का दान किया है ।
इस सहायता में 2,050 टेंट, 8,000 मच्छरदानी, 16,000 कंबल और दो वाहन शामिल हैं। यह सब वस्तुएं दक्षिण सुडान में चीनी राजदूत मा किंग ने गुरुवार को राजधानी जुबा में वरिष्ठ दक्षिण सूडानी अधिकारियों को सौंपी।
मा ने कहा, “मैं विस्थापित व्यक्तियों के पुनर्वास की सहायता के लिए आवश्यक वस्तुओं को सौंपते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन गृह युद्ध के दो से अधिक वर्षो तक चिकित्सा और पुनर्निर्माण की राह में दक्षिण सूडान की सहायता करेगा।
दक्षिण सूडान के मानवीय मामलों और आपदा प्रबंधन मंत्रालय के अवर सचिव क्लीमेंट तबन डोमिनिक ने दक्षिण सूडान के पुनर्निर्माण की दिशा में चीन के समर्थन पर आभार व्यक्त किया।
dharmpath.com dharmpath