चीन ने नीस हमले पर शोक प्रकट किया : ली केकियांग

ली ने इस घातक हमले की कड़ी निंदा की और पीड़ितों के प्रति दुख प्रकट किया।

ली ने मंगोलिया की राजधानी उलान बटोर में 11वें एशियाई-यूरोप बैठक (एएसईएम) सम्मेलन के दौरान यह बात कही। ली ने कहा कि चीन सरकार और लोग इस दुख की घड़ी में फ्रांस के लोगों के साथ खड़े हैं और उनका दुख साझा करते हैं।

चीन आतंकवाद रोधी अभियानों को मजबूत करने के लिए फ्रांस और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493