चीन के शिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लॉन्ग मार्च-3बी रॉकेट के जरिये तिआनतोंग-01 उपग्रह को लांच किया गया। इसका प्रक्षेपण स्थानीय समयानुसार शुक्रवार देर रात 12.22 बजे किया गया।
यह चीन के स्वदेशी निर्मित उपग्रह मोबाइल दूरसंचार प्रणाली का प्रथम स्वदेशी उपग्रह और देश के अंतरिक्ष सूचना अवसंरचना का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
इस प्रणाली के लिए और भी भूस्थिर उपग्रहों को कक्ष में भेजा जाएगा।
तिआनतोंग-01 को चाइना अकादमी ऑफ स्पेस टेक्नॉलोजी ने डिजाइन किया है और इसकी ग्राउंड सेवा चीन दूरसंचार द्वारा संचालित होंगी।
dharmpath.com dharmpath