चीन ने पाकिस्तान हमले की निंदा की

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लु कांग ने पीड़ितों और उनके परिवारों व घायलों के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि चीन इस हमले से स्तब्ध है।

पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी शहर क्वेटा में सोमवार रात हुए आतंकवादी हमले में 60 लोगों की मौत हो गई, जबकि 117 अन्य घायल हो गए।

प्रवक्ता ने कहा, “चीन आतंकवाद के सभी रूपों का विरोध करता है। वह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, राष्ट्रीय स्थिरता की रक्षा और लोगों की सुरक्षा के लिए पाकिस्तानी सरकार का समर्थन करता रहेगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493