चीन ने पूर्वोत्तर एशिया में परिवहन नेटवर्क निर्माण में तेजी लाई

पांच दिवसीय प्रदर्शनी रविवार को समाप्त हुई। इसमें 4,300 से अधिक विदेशी प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

हीलोंगजियांग में विकास और सुधार आयोग के निरीक्षक पेंग जीलिन ने कहा कि इस क्षेत्र के खोलने के लिए परिवहन नेटवर्क को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए।

हीलोंगजियांग की राजधानी हर्बिन ने हाल ही में जर्मनी के शहर हैंबर्ग और रूस के चौथे सबसे बड़े शहर एकतरिनबर्ग के साथ रेल सेवा शुरू की है और संयुक्त रेल और जल परिवहन मार्ग को रूस के बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक और दक्षिण कोरिया के बंदरगाह शहर बुसान के साथ जोड़ा है।

पड़ोसी प्रांत जिलिन रूस और उत्तर कोरिया के साथ समुद्री मार्ग का विकास करना चाहता है।

लियाओनिंग प्रांत भी अपने यींगकू बंदरगाह से दक्षिण कोरिया और रूस तक समुद्री परिवहन के विकास पर विशेष ध्यान दे रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493