चीन ने बनाया मंगोलियाई भाषा कोष

मंगोलियाई भाषा कोष उत्तरी और उत्तरपूर्वी चीन में बोली जानेवाली दुआर, इवेंक और ऑरोजेन भाषाओं के वृहद शब्द कोष का हिस्सा है। एकेडमी अगले 20 सालों में विभिन्न भाषाओं के 20 करोड़ शब्दों का वृहद कोष तैयार करने जा रही है।

मंगोलियाई भाषा कोष तैयार करनेवालों ने आठ चीनी प्रांतों के 97 स्थानों को चिन्हित किया, जहां मंगोलियाई आबादी रहती है। इसके अलावा मंगोलिया के पांच प्रांतों और शहरों में, रूस के बरयात रिपब्लिक और रिपब्लिक ऑफ कालमयाकिया में भी मंगोलियाई लोगों से संर्पक किया।

शोधकर्ताओं ने 6,725 मंगोल लोगों से 4,192 घंटों तक बातचीत कर आंकड़े जुटाए। इसके अलावा उनका 4,000 घंटों तक लिखित साक्षात्कार भी किया। इस वृहद भाषा शब्द कोष परियोजना को तैयार करने का लक्ष्य प्राचीन भाषाओं को बचाने के साथ ही एक अमूल्य भाषाई संसाधन तैयार करना भी है।

इस परियोजना को दो चरणों में पूरा किया जाएगा। प्रथम चरण में मंगोलियाई भाषा शब्द कोष तैयार किया गया तो दूसरे चरण में अन्य तीन भाषाओं के शब्द कोष तैयार करने का काम जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493