बीजिंग, 3 दिसंबर (आईएएनएस)। चीन ने रविवार को एक भूमि अन्वेषण उपग्रह प्रक्षेपित किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, उपग्रह को गोबी रेगिस्तान के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से दोपहर 12.11 बजे प्रक्षेपित किया गया।
उपग्रह को मुख्य रूप से भूमि संसाधनों के सुदूर संवेदन अन्वेषण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
लांग मार्च-2डी रॉकेट उपग्रह को अंतरिक्ष में ले गया।
यह लांग मार्च श्रंखला का यह 257वां मिशन था।
dharmpath.com dharmpath