इन आठ नामों में फेंगहुआंग, तियानवेन, हुओक्सिंग, तेंगलोंग, किलिन, झूक्यू, झुईमेंग और फेंगशियांग शामिल हैं। इन सभी नामों को पूरी दुनिया से भेजे गए 35,900 से अधिक प्रस्तावों के 15,500 विकल्पों में से चुना गया है।
चीन ने अपने पहले मंगलयान को 2020 में लांच करने की योजना बनाई है। यह यान लाल ग्रह की परिक्रमा करेगा, वहां उतरेगा और खोज करेगा।
पिछले साल अगस्त से इसके लिए प्रस्ताव स्वीकार किए जा रहे हैं।
इन आठ नामों का चयन निर्णायक मंडल की समीक्षा और ऑनलाइन सर्वेक्षण के जरिए किया गया है।
स्टेट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इंडस्ट्री फॉर नेशनल डिफेंस के अधीन आने वाले अंतरिक्ष कार्यक्रम केंद्र के अनुसार, इन आठ नामों में से अंतिम नाम के चयन की घोषणा 24 अप्रैल को की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath