चीन ने माली में शांतिदूतों पर हमले की निंदा की

बंदूकधारियों ने शनिवार को उत्तरी माली के किदाल में संयुक्त राष्ट्र शांति केंद्र पर रॉकेट दागे थे, जिसमें गिनी के दो शांतिदूतों और बुर्किना फासो के एक कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई थी, जबकि 20 लोग घयाल हो गए थे, जिनमें से चार गंभीर रूप से घायल थे।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने एक नियमित ब्रीफिंग में कहा, “चीन शांतिदूतों पर हमले की कड़ी निंदा करता है और मृतकों के परिजनों तथा घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करता है।”

हुआ ने कहा कि चीन सभी पक्षों से संयुक्त राष्ट्र शांतिदूतों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने का आग्रह करता है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने शनिवार को हुए इन हमलों की निंदा करते हुए जल्द से जल्द दोषियों को दंडित किए जाने पर जोर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493