म्यांमार के धार्मिक व सांस्कृतिक मामलों के मंत्री थुरा यू आंग को ने इस अनुदान के लिए चीन को धन्यवाद देते हुए कहा कि एक पारंपरिक अच्छे पड़ोसी के रूप में चीन ने म्यांमार को उस वक्त सहायता प्रदान की, जब म्यांमार प्राकृतिक आपदा से प्रभावित है।
म्यांमार में चीन के राजदूत होंग लियांग ने कहा कि उनका देश अपने पड़ोसी मुल्क को सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। एक चीनी विशेषज्ञों की टीम को भी बागान में क्षतिग्रस्त पगोडा के पुनरुद्धार में मदद करने के लिए म्यांमार भेजा जाएगा।
म्यांमार में 24 अगस्त को आए 6.8 तीव्रता के भूकंप ने देश के मध्य हिस्से को बुरी तरह प्रभावित किया। भूकंप में बागान-याओंग ओ क्षेत्र के लगभग 400 पगोडा और मंदिर क्षतिग्रस्त हो गए।
dharmpath.com dharmpath