चीन ने यूक्रेन को 70 लाख डॉलर के बचाव उपकरण सौंपे

इन बचाव उपकरणों में बचाव गियर के 32 सेट और बचाव वाहन मशीनों की 25 इकाइयां शामिल हैं। इनमें मोटराइज्ड क्रेन, बुलडोजर, डर्ट मूविंग मशीनें और पिकअप ट्रक हैं।

ये उपकरण कीव में एक समारोह के दौरान यूक्रेन में चीन के राजदूत डू वे ने यूक्रेन के आंतरिक मामलों के मंत्री आर्सेन अवाकोव को सौंपे।

इस समारोह को संबोधित करते हुए अवाकोव ने सहायता के लिए चीन सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपात स्थितियों से निपटने के लिए यूक्रेन के बचावकर्मियों की मदद करना जरूरी था।

अवाकोव ने कहा, “यूक्रेन, चीन की मदद करने के लिए तैयार है, क्योंकि चीन ने हमारी मदद ऐसे समय में की है, जब हमें इसकी सबसे अधिक जरूरत थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493