समाचार पत्र ‘ग्लोबल टाइम्स’ के मुताबिक, चीन के गान्सू प्रांत के जिउक्वान उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से सोमवार को तियान्हुई-1सी उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया।
इस उपग्रह को चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्प (सीएएसटीसी) की सहयोगी एजेंसी ने डिजाइन किया है।
यह तियानहुई-1 श्रृंखला का तीसरा उपग्रह है। इसका इस्तेमाल वैज्ञानिक परीक्षणों, भू-संसाधन सर्वेक्षण, मानचित्रण, फसल की पैदावार के आकलन और आपदा बचाव में किया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath