बीजिंग, 4 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन की सरकार ने मंगलवार को वेटिकन के साथ अपने संबंधों में सुधार की इच्छा जताई और कहा कि इसके लिए वह रचनात्मक बातचीत जारी रखेगी।
समाचार एजेंसी एफे न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, चीन का विदेश मंत्रालय पोप फ्रांसिस के उस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहा था, जिसमें उन्होंने वेटिकन व चीन के संबंधों के अच्छे होने की पुष्टि की थी।
मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, “चीन हमेशा से ही चीन-वेटिकन के संबंधों में सुधार के इरादे के प्रति गंभीर रहा है और इस दिशा में अथक प्रयास किया है। वर्तमान में दोनों के बीच बातचीत का माध्यम स्पष्ट तथा प्रभावी है।”
चीन में संवादादाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर पोप ने चीन में वेटिकन म्यूजियम्स द्वारा प्रदर्शनी लगाने का उल्लेख करते हुए चीन के साथ संबंधों को अच्छा बताया था।
dharmpath.com dharmpath