बीजिंग, 6 जुलाई (आईएएनएस)। दो सप्ताह पहले प्रक्षेपित किया गया चीन का संचार उपग्रह झोंगझिंग-9ए अपनी निर्धारित कक्षा में प्रवेश कर गया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चाइना एरोस्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी कॉर्पोरेशन (सीएएससी) ने बताया कि लॉन्ग मार्च-3बी रॉकेट द्वारा यह उपग्रह 19 जून को प्रक्षेपित किया गया था।
तीसरे चरण में तकनीकी समस्या के चलते उपग्रह को समय पर कक्षा में स्थापित नहीं किया जा सका था।
सीएएससी ने कहा कि अब उपग्रह प्रणाली सामान्य रूप से काम कर रही है और इसके ट्रांसपोंडर्स ने काम करना शुरू कर दिया है।
रेडियो व टेलीविजन के लिए सजीव प्रसारण में सक्षम झोंगझिंग-9ए चीन का पहली स्वदेशी उपग्रह है।
dharmpath.com dharmpath