चीन ने सर्वसम्मति से हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित किया

बीजिंग, 30 जून – चीन की नेशनल पीपल्स कांग्रेस की स्थायी समिति ने सर्वसम्मति से आखिरकार हांगकांग के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून पारित कर दिया। इस कानून के पारित होने से हांगकांग के अधिकारों, स्वायत्तता में कटौती हो जाएगी। इस कानून को आतंकवाद, अलगाववाद और विदेशी ताकतों के साथ मिलीभगत को रोकने के लिए बनाया गया है।

साउथ चाइना मॉर्निग पोस्ट (एससीएमपी) के मुताबिक, इस कानून में जेल में अधिकतम स्जा उम्र कैद है।

सूत्रों ने बताया कि एसएसीएमपी की 162 सदस्यीय समिति ने इसे सुबह 9 बजे मीटिंग शुरू होने के 15 मिनट के भीतर सर्वसम्मति से पारित कर दिया।

रविवार को, एनपीसीएससी ने बिल की फास्ट ट्रैकिंग के लिए एक विशेष बैठक की शुरूकी, जो तीन-दिवसीय सत्र के अंतिम दिन पास किया गया था।

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493