चीन ने सीरियाई लोगों के लिए 10 लाख डॉलर दिया

दमिश्क, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने युद्धग्रस्त सीरियाई लोगों के लिए भोजन खरीदने के लिए सीरिया में विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्लूएफपी) को 10 लाख डॉलर का दान दिया है।

दमिश्क में चीनी दूतावास में दान वितरण की अवधि पूरी होने के अवसर पर आयोजित एक समारोह में चीनी राजदूत की कियानजिन ने सीरियाई लोगों की पीड़ा को कम करने के लिए निरंतर मानवीय सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, “चीन, सीरिया सरकार व अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के साथ द्विपक्षीय सहयोग के माध्यम से सीरिया को मानवीय सहायता प्रदान करना जारी रखेगा।”

डब्ल्यूएफपी के बयान के अनुसार, चीन से मिले दान का इस्तेमाल पिछले दिसंबर और फरवरी के बीच लगभग 1,300 टन हरी मटर खरीदने के लिए किया गया था जिससे सीरिया के लगभग 10 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493