चीन ने सुदूर संवेदन उपग्रह लॉन्च किया

बीजिंग, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने याओगान-31 सुदूर संवेदी उपग्रह के पहले समूह को मंगलवार को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, यह लॉन्च जिउकुआन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से दोपहर लगभग 12.25 बजे हुआ।

लॉन्ग मार्च-4सी रॉकेट अपने साथ इन उपग्रहों को लेकर गया है जो लॉन्ग मार्च रॉकेट श्रृंखला का 271वां मिशन है।

मिशन के दौरान कक्षा में माइक्रो नैनो तकनीक वाला अन्वेषक उपग्रह भी भेजा है।

उपग्रहों का उपयोग विद्युत चुम्बकीय पर्यावरण सर्वेक्षणों और अन्य संबंधित तकनीकी परीक्षणों के लिए किया जाएगा।

चीन ने याओगान श्रृंखला का उपग्रह याओगान-1 साल 2006 में भेजा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493