बीजिंग, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन ने रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो भूमिगत मेट्रो स्टेशनों के बीच सोमवार को हुए बम विस्फोट की निंदा की है, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई।
विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने मंगलवार को कहा, “चीन इस आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता है और पीड़ितों के लिए संवेदना व्यक्त करता है। हम हमले में जान गंवाने वालों की आत्मा की शांति और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करते हैं। हम पीड़ित परिवारों से सहानुभूति जताते हैं।”
रूस में सोमवार को हुए विस्फोट में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 45 अन्य घायल हो गए।
dharmpath.com dharmpath