चीन ने सैन्य सुधार पर दिशा-निर्देश जारी किया

बीजिंग, 1 जनवरी (आईएएनएस)। चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमिशन (सीएमसी) ने राष्ट्रीय रक्षा व सैन्य सुधार पर शुक्रवार को दिशा-निर्देश जारी किया।

सैन्य प्रशासन व कमान प्रणाली की जांच व उसमें सुधार को लेकर सीएमसी के अध्यक्ष व चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक के एक महीने के बाद यह दिशा-निर्देश जारी की गई है।

दिशा-निर्देश के मुताबिक, एक नई संरचना की स्थापना होगी, जिसमें सीएमसी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, चाइनीज पीपुल्स आर्म्ड पुलिस, नागरिक सेना तथा रिजर्व फोर्सेज तथा विकास के लिए विभिन्न सैन्य सेवाओं के समस्त प्रशासन की जिम्मेदारी लेगा।

संपूर्ण लक्ष्य सैन्य प्रशासन, संयुक्त परिचालन कमान, सैन्य संरचना इष्टतम नीति तंत्र, नागरिक-सैन्य एकीकरण को बढ़ाने और एक आधुनिक सेना के निर्माण के क्षेत्र में साल 2020 से पहले प्रगति व ठोस परिणाम प्राप्त करना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493