सुपुर्दगी समारोह के दौरान सोमालिया में चीनी राजदूत वेई होंगशियन ने कहा कि चीन सोमालिया के लोगों के सहयोग और उनके देश के पुनर्निर्माण में मदद करने का इच्छुक है।
उन्होंने कहा, “चीन सोमालिया को समर्थन देने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा और अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में योगदान देगा। हम निकट भविष्य में सोमालिया में कई परियोजनाओं को लागू करने की दिशा में प्रतिबद्ध रहेंगे।”
वेई ने बताया कि चीन सोमालिया निवासी बच्चों की शिक्षा में सहयोग देता रहेगा, क्योंकि वह देश का भविष्य हैं।
इस मौके पर हमार जजाब प्राइमरी स्कूल के प्राध्यापक महाद अहमद ने कहा, “हम आज चीनी दूतावास के राजदूत वी होंगशियन की अगुवाई में इन चीजों को पाकर बहुत खुश हैं। उन्होंने हमारे छात्रों के लिए एक खेल का मैदान भी बनाया है और कुछ ध्वस्त इमारतों का पुनर्निर्माण भी कराया है।”
चीनी दूतावास की ओर से दी गई चीजों में कुर्सियां, किताबें, बैग आदि शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath