मुख्य न्यायाधीश झू कियांग ने रविवार को नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) के मौजूदा सत्र की बैठक में कहा कि चीन की अदालतों ने देश की सुरक्षा को खतरे से संबंधित 1,084 मामलों की सुनवाई पूरी की है।
अदालतों ने पिछले साल अलगाववादी गतिविधियों को उकसाने वाले, आतंकवादी गतिविधियों का नेतृत्व करने वाले और उसमें हिस्सा लेने वालों, आतंकवाद से संबंधित ऑडियो और वीडियो का प्रसार करने वालों के खिलाफ कदम उठाने के प्रयास किए।
झू ने रिपोर्ट में कहा कि अदालतें देश की सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने, आतंकवादियों एवं अलगाववादियों को दंडित करने के लिए बेहतर कानूनों का क्रियान्वयन करेंगी।
dharmpath.com dharmpath