‘गाइडलाइंस ऑन इंप्रूविंग द अरेंजमेंट्स फॉर सिविल सर्वेट्स टू स्टडी एंड यूज द लॉ’ नामक दस्तावेज में कहा गया है कि नेशनल रिक्रूटमेंट प्रोग्राम फॉर सिविल सर्विसेज उम्मीदवारों की कानून की जानकारी पर अधिक जोर देगा, जबकि अधिकारियों को प्रोन्नति के पहले परीक्षाएं देनी चाहिए।
दस्तावेज को ऑर्गनाइजेशन एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट्स ऑफ द कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (सीपीसी) सेंट्रल कमेटी तथा न्याय एवं मानव संसाधन मंत्रालय द्वारा संयुक्त तौर पर जारी किया गया है।
कानून प्रवर्तन एजेंसियों में नौकरी चाहने वाले उम्मीदवारों को एक विशेष परीक्षा देनी होगी।
प्रोन्नति में कानून की जानकारी प्रदर्शन का एक महत्वपूर्ण मापदंड होगा। पार्टी व सरकारी विभागों के शीर्ष अधिकारियों के ज्ञान की सालाना समीक्षा की जाएगी।
dharmpath.com dharmpath