मंत्रालय की ऑनलाइन निगरानी प्रणाली ने पाया कि शांक्शी कोकिंग ग्रुप और शांक्शी सानवेई से संबंधित कोक बनाने वाले दो संयंत्रों ने इस साल की शुरुआत से अत्यधिक मात्रा में वायु प्रदूषक तत्व निकाले।
हेबेई के शिजियाझुआंग, शांक्शी के लिंफेन, शान्दोंग के हेजे और हेनान के हेबी सहित 14 शहरों में उच्च वायु प्रदूषण के मद्देनजर मंत्रालय ने शहरों में प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती करने के लिए निरीक्षण समूहों को भेजा था।
जांच के दौरान निरीक्षण समूहों ने पाया कि शांक्शी कोकिंग ग्रुप अपने कारखानों में डिसल्फराइजेशन (सल्फरडाइ ऑक्साइड को निकाले की प्रक्रिया) और डिनाइट्रेशन (नाइट्रेट निकालने की प्रक्रिया) को स्थापित और संचालित करने में असफल पाए गए।
dharmpath.com dharmpath