शंघाई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड के शीर्ष क्लब चेल्सी के पूर्व स्ट्राइकर डेम्बा बा चीन सुपर लीग एक मैच के दौरान नस्लभेद का शिकार हुए हैं। चीन के क्लब शंघाई शेनहुआ के कोच वू जिंगुई ने यह बात कही।
बीबीसी के अनुसार, शनिवार को चीन सुपर लीग में चांगचुन याताई के खिलाफ मैच के दौरान सेनेगल के 33 वर्षीय स्ट्राइकर बा का विपक्षी टीम के एक खिलाड़ी के साथ विवाद हुआ।
वू ने कहा, “मुझे जानकारी मिली कि याताई के एक खिलाड़ी ने बा के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। पूरे विश्व भर में इस पर जोर दिया जाता है कि अश्वेत खिलाड़ियों के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल नहीं किया जाए।”
उन्होंने कहा, “चीन सुपर लीग में विभिन्न देशों के खिलाड़ी खेलते हैं। हमें अपने विपक्षी का सम्मान करना चाहिए और किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए।”
वेस्ट हैम के लिए खेलने वाले बा ने जून में दोबारा शंघाई शेनहुआ से जुड़ गए थे।
dharmpath.com dharmpath