‘चीन बिना प्रोत्साहक विकास लक्ष्यों को पूरा करने में सक्षम’

देश के सेंट्रल बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) के गवर्नर झू शियाओचुआन ने सालाना संसदीय सत्र से इतर कहा, “चीन विवेकपूर्ण मौद्रिक नीति को अपनाए रखेगा।”

चीन का 2016 के लिए विकास लक्ष्य 6.5 प्रतिशत और सात प्रतिशत के दायरे में है, जबकि 2020 तक यह 6.5 प्रतिशत से अधिक है।

झू ने कहा कि प्रारंभिक लक्ष्य हैं, जिन्हें पूर्व में चीन की विकास दिशाओं और भविष्य में विकास संभावनाओं के आधार पर तैयार किया गया है।

उन्होंने कहा कि निर्यात को प्रोत्साहित करने के लिए चीन की मुद्रा दर को प्रभावित करने का कोई इरादा नहीं है।

घरेलू मांग में सुधार, खपत एवं नवाचार, विकास लक्ष्यों को हासिल किया जा सकता है।

पीबीओसी के उपगवर्नर यी गांग ने कहा कि चीन की सुधार योजनाओं से विकास की चाल बढ़ेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493