रविवार को चीन के तीन दिवसीय दौरे पर आए बेल्जियम के प्रधानमंत्री चार्ल्स मिशेल ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की।
शी ने कहा कि दोनों देशों को प्रौद्योगिकी और औद्योगिक क्षेत्रों में साझेदारी में विस्तार करना चाहिए। उन्होंने बेल्जियम से बेल्ट एंड रोड पहल से मिले अवसरों का इस्तेमाल कर चीन-यूरोप और एशिया-यूरोप रसद उद्योग और सीमा पार ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने की बात भी कही।
चीन के राष्ट्रपति शी ने 2013 में बेल्ट एंड रोड पहल का प्रस्ताव रखा था, जो सिल्क रोड इकॉनोमिक बेल्ट और 21वीं सदी की मैरिटाइम सिल्क रोड से संबंधित है। इसका लक्ष्य एशिया को यूरोप और अफ्रीका से जोड़े रखने वाली व्यापार और बुनियादी सुविधाओं से संलग्न संचार सुविधा का निर्माण करना है।
dharmpath.com dharmpath