चीन-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों से विश्व को लाभ

फैज ने सोमवार को समाचार एजेंसी सिन्हुआ को दिए एक साक्षात्कार के दौरान कहा, “चीन और ब्रिटेन के बीच द्विपक्षीय संबंधों में दिन प्रतिदिन सुधार के संकेतों से बाकी विश्व को सकारात्मक संकेत मिलेंगे। दोनों देशों के बीच सहयोग का मौजूदा स्तर निकट भविष्य में अपने चरम पर होने के संकेत हैं।”

इस संवैधानिक संस्थान की स्थापना बांग्लादेश सरकार ने 1978 में की थी, जिसका उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय मामलों पर अनुसंधान और विचार-विमर्श, सुरक्षा एवं विकास के मुद्दों को बढ़ावा देना है। फैज ब्रिटेन में बांग्लादेश के उप उच्चायुक्त भी हैं।

उन्होंने कहा, “शी के ब्रिटेन दौरे और ब्रिटेन द्वारा उनकी स्वागत की तैयारियों से चीन और बाकी विश्व के बीच उस तनाव के कम होने के संकेत मिलते हैं, जो वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा के खिलाफ है।”

फैज ने कहा, “एक बड़ी अर्थव्यवस्था, एक बड़े उपभोक्ता और बड़े व्यापारिक देश के रूप में चीन अन्य देशों को प्रभावित करता है। चीन में जो कुछ भी होता है या चीन के कुछ भी करने से पूरे विश्व पर आर्थिक एवं वित्तीय दोनों रूप से प्रभाव पड़ता है।”

उन्होंने कहा कि इस लिहाज से शी का ब्रिटेन और अन्य देशों का दौरा बहुत अहम है। इससे वैश्विक शांति, स्थिरता और सुरक्षा पर असर पड़ता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493