हेची शहर के आपात प्रतिक्रिया कार्यालय को सोमवार को सूचना मिली कि एक भूस्खलन में फुदे गांव में दोमंजिला इमारत ढह गई।
इमारत में छह परिवार रह रहे थे। पत्थरों व मिट्टी के मलबे में इमारत और एक सुअरबाड़ा दफन हो गया।
सूत्रों के मुताबिक, दुर्घटना के वक्त बारिश नहीं हुई थी। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
हेची शहर के अधिकारियों ने इस बात का अच्छी तरह निरीक्षण करने का आदेश दिया गया है कि मलबे में कोई व्यक्ति न दबा हो।
dharmpath.com dharmpath