चीन भूस्खलन में 12 लोगों की मौत की आशंका

बचाव कार्यो में लगे दमकलकर्मियों के मुताबिक, शुक्रवार शाम लगभग 7.30 बजे नानझांग काउंटी के मिराज होटल में यह घटना उस समय हुई जब होटल के पीछे लगभग 3,000 वर्गमीटर क्षेत्र का मलबा होटल पर ढह गया। होटल मालिक हे दाहुई लापता लोगों में शामिल हैं।

कुल 15 लोग मलबे में फंस गए। बचावकर्मियों ने पांच लोगों को मलबे से बाहर निकाला, जिनमें से दो की अस्पताल में मौत हो गई।

तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे इमारत की पहली मंजिल के रेस्तरां में होटलकर्मी और मेहमान फंस गए।

राहत कर्मियों ने दूसरी किसी घटना के प्रति सावधानी बरतने के लिए बचाव कार्य रोक दिया है। राहतकर्मी दुर्घटनास्थल से चट्टानों को हटा रहे हैं। इसके बाद ही वे बचाव कार्य शुरू करेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493