इस अभ्यास में चीन के 700 जबकि मंगोलिया के 78 अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
दोनों देशों के अधिकारियों ने फिस्ट फाइट (मुक्के से लड़ी जाने वाली लड़ाई), इमारतों पर चढ़ने व समूह में गोलीबारी के कौशल का प्रदर्शन किया।
इस दौरान अधिकारियों ने परिदृश्यों जैसे रेलवे स्टेशन पर हमला, अवैध रूप से सीमा पार करने व शहरी इलाकों में लड़ाई जैसे हालातों से निपटने का अभ्यास किया।
बंदी बनाए जाने की स्थिति में चीन के पुलिस अधिकारियों ने बंधक को बहुआयामी हमले के माध्यम से बचाया।
चीन एवं मंगोलिया की पुलिस ने मादक पदार्थो को सीमा के आरपार ले जाने व हथियारों की तस्करी के दमन पर एक दूसरे का व्यापक सहयोग किया है, जिससे सीमाई क्षेत्र में स्थिरता बरकरार रखने व प्रगति करने में मदद मिली है।
इनर मंगोलियन स्वायत्तशासी क्षेत्र के उपाध्यक्ष मा मिंग ने कहा कि क्षेत्रीय संकट से निपटने में यह अभ्यास दोनों पक्षों के लिए मददगार साबित होगा।
dharmpath.com dharmpath