इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच चौतरफा रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना है। इस सैन्याभ्यास को ‘पीस एंड फ्रेंडशिप 2015’ नाम दिया गया है। इस सैन्याभ्यास का संचालन मलक्का स्ट्रेटस और इसके आसपास के समुद्री इलाकों में किया जाएगा। इसके तहत संयुक्त रक्षा, संयुक्त खोज एवं बचाव, अगवा किए गए जहाजों के बचाव, हथियारों के इस्तेमाल, मानवीय बचाव एवं आपदा राहत जैसी गतिविधियां की जाएंगी।
चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल स्टाफ के उपप्रमुख यी जिआगुआंग ने इस सैन्याभ्यास के उद्घाटन समारोह के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन के सशस्त्रबल मलेशिया सहित दक्षिण चीन सागर के इर्द-गिर्द के देशों के साथ बचाव एवं सुरक्षा क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि इस सैन्याभ्यास का उद्देश्य चीन-मलेशिया के बीच चौतरफा रणनीतिक साझेदारी बढ़ाना, द्विपक्षीय आदान-प्रदान को उन्नत करना, गैर-परंपरागत सुरक्षा खतरों से निपटने के लिए दोनों पक्षों की क्षमताओं में सुधार करना और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
उन्होंने कहा कि इस संयुक्त सैन्याभ्यास का आयोजन किसी तीसरे देश को निशाना बनाकर नहीं किया जा रहा है और यह किसी क्षेत्रीय परिस्थिति से संबंधित भी नहीं है।
dharmpath.com dharmpath