नेशनल मीटीऑरलॉजिकल सेंटर की ओर से मंगलवार को कहा गया कि यांग्त्जी नदी के निचले और मध्यम क्षेत्रों तथा युन्नान और गुइझाऊ प्रांतों के कुछ हिस्सों को भारी बारिश और तूफान का सामना करना पड़ सकता है।
केंद्र ने अगले 24 घंटों के दौरान गुआंग्शी, हाइनान और ताइवान के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और तूफान आने के आसार हैं। स्थानीय अधिकारियों को बारीकी से मौसम पर नजर बनाए रखने और किसी भी आपदा के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।
मूसलाधार बारिश ने चीन के कई प्रांतों को प्रभावित किया है। पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश से सैकड़ों लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है और भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
स्थानीय सरकार के मुताबिक, गुआंग्डोंग प्रांत के माओमिंग शहर की 23 काउंटियों में भारी बारिश से आठ लोगों की मौत हो गई और एक अरब युआन से ज्यादा का आर्थिक नुकसान हुआ है।
dharmpath.com dharmpath