चीन में अतिथि पांडा का नौंवा जन्मदिन मनाया गया

चांगचुन, 16 जुलाई (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर चीन के जिलिन प्रांत के ऊंचाई वाले स्थान पर रहने वाले पांडा का शनिवार को नौंवा जन्मदिन मनाया गया।

‘जिया जिया’ के लिए जमे हुए तरबूज का जूस, बांस, खुरमा और गाजर का केक तैयार किया गया और इस मौके पर इकट्ठा भारी भीड़ ने जन्मदिन मुबारक हो का गाना गया।

‘जिया जिया’ एक नर पांडा है। यह चांगजान के बाघ पार्क में रह रहे पांडा जोड़े में से एक है। ‘जिया जिया’ और उसका पार्टनर ‘मेंग मेंग’ एक जुलाई 2015 के चांगचुन पहुंचे थे।

चिड़ियाघर के कीपर वांग हेजुन ने कहा, “पांडा का स्वास्थ्य अच्छा है। ये पांडा दिन में लगभग 25 किलोग्राम बांस खाते हैं। इसके साथ ही तीन से पांच किलो बन, सेब और गाजर भी खाते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493