चीन में अपहृत बस राहगीरों पर चढ़ी, 5 की मौत

फुझोऊ (चीन), 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीन के फुजियान प्रांत में एक अपहृत बस मंगलवार को एक सड़क पर राहगीरों के बीच घुस गई, जिससे कम से कम पांच लोग मारे गए और 21 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, यह घटना लोंगयान शहर में हुई।

शहर प्रशासन के अनुसार, संदिग्ध को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493