चीन में असैन्य उद्देश्यों के लिए सैन्य ड्रोन का इस्तेमाल

बीजिंग, 14 अप्रैल (आईएएनएस)। चीन के रक्षा ठेकेदार अपने सैन्य ड्रोन का इस्तेमाल असैन्य उद्देश्यों के लिए करने की ओर बढ़ रहे हैं, ताकि इस आकर्षक बाजार में अपनी पकड़ बना सकें।

समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ ने एयरक्राफ्ट ऑनर एंड पायलट एसोसिएशन ऑफ चाइना के महासचिव जांग फेंग के हवाले से बताया कि इससे संबंधित कानून बन जाने के बाद देश को 10,000 से अधिक असैन्य ड्रोन की जरूरत होगी।

जांग ने कहा, “इन ड्रोन के विकास, विनिर्माण, संचालन और देखरेख की लागत प्रतिवर्ष 50 अरब यूआन (आठ अरब डॉलर) तक पहुंचेगी।”

“चीन में असैन्य उद्देश्यों के लिए लगभग 20,000 ड्रोन पहले से इस्तेमाल हो रहे हैं। कृषि कीट नियंत्रण, पर्यावरणीय जांच, भौगोलिक सर्वेक्षण, वन गश्ती, संसाधन अन्वेषण और समुद्री संचालनों जैसे कारोबारों को इनसे व्यापाक स्तर पर लाभ पहुंचा है।”

चाइना एयरोस्पेस साइंस एंड इंडस्ट्री कॉर्प में मानवरहित विमान अनुसंधान विभाग के निदेशक मा होंगजोंग ने कहा कि नागरिक इस्तेमाल के लिए घातक सैन्य ड्रोन को असैन्य हथियारों में बदलने का मामला नहीं है।”

मा ने कहा, “ग्राहकों द्वारा वहन करने योग्य सीमा तक उत्पादन और संचालन लगात को जरूर कम किया जाना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493