चीन में इमारत ढहने की घटना में 9 मरे, 2 को बचाया गया

इस हादसे में अब तक नौ लोगों के शव बरामद किए गए हैं।

वेनचेंग काउंटी के दाहुई गांव में गुरुवार को सुबह लगभग आठ बजे पांच मंजिला आवासीय इमारत के ढह गई थी जिसमें दो परिवारों के नौ लोग दब गए थे।

मलबे में से रात 10.40 बजे एक 63 वर्षीया महिला को बाहर निकाला गया जबकि एक अन्य महिला को शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे सकुशल बाहर निकाला गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

इस हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हो गई है और शुक्रवार को रात लगभग 10 बजे नौवा शव बरामद किया गया। बचाव एवं राहत कार्य जारी है।

आठ क्रेनों और उत्खनकों की मदद से बचाव कार्य किए जा रहे हैं। बचाव एवं राहत कार्यो में 400 से अधिक अर्धसैनिक बल, अग्निशमनकर्मी, टाउनशिप अधिकारी और चिकित्सक जुटे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493