चीन में इस्पात उत्पादन घटाने के लिए कोष बनेगा : उद्योग संघ

उद्योग संघ, चाइना आयरन एंड स्टील एसोसिएशन ने कहा कि आने वाले वर्षो में घटती मांग के बीच इस्पात उद्योग उन प्रमुख उद्योगों में शामिल है, जिन्हें उत्पादन घटाना होगा।

संघ ने कहा कि इसके लिए कोष तैयार किया जा रहा है। संघ ने हालांकि यह नहीं बताया कि यह कोष कितनी राशि का होगा और इसका संचालन किस प्रकार से होगा।

इस साल के प्रथम 10 महीनों में कच्चे लोहे का उत्पादन 2.23 फीसदी घटकर 67.5 करोड़ टन रह गया। इसके बाद भी इस अवधि में सिर्फ 87.5 फीसदी उत्पादन का उपयोग हो पाया।

उत्पादन अधिक होने से कीमत घट गई है, जिससे लाभ पर असर पड़ा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493