चीन में एच5एन6 से संक्रमित महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

झाओकिंग शहर के एक अस्पताल में एक गर्भवती महिला (40) को एच5एन6 विषाणु से पीड़ित पाया गया। वह 35 सप्ताह की गर्भवती थी।

उसने 29 दिसंबर, 2015 को एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। सीजेरियन ऑपरेशन व फेफड़े में संक्रमण के कारण महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल के प्रवक्ता ने रविवार को यह जानकारी दी।

चिकित्सकों ने महिला से संपर्क रखने वाले सभी लोगों को एहतियातन टेमीफ्लू लेने का परामर्श दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493